सिविल लाईन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन हुआ

सिविल लाईन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनंदन

डा. हरीसिंह गौर की जयंती 26 नवम्बर पर मनेगा सागर का गौरव दिवसः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

मुख्यमंत्री करेंगे ननि और स्मार्ट सिटी के कार्याें का लोकार्पण

सागर। आज जो आप लोगों ने हम लोगों का सम्मान किया है यह हमारा सम्मान नहीं सागर की जनता का सम्मान है। ये उपलब्धियां जो हमें मिलीं हैं वह माननीय शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मिलीं हैं आज अगर मध्यप्रदेश तेजी से विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है। उसका श्रेय भाजपा सरकार को जाता है। यह बात मंगलवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सिविल लाईन में समाज सेवी कमल हिंदुजा द्वारा आयोजित उनके अभिनंदन समारोह के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि आज हमारे मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है, पिछले एक माह में अगर हम देखें मध्यप्रदेश को अनेक बड़ी उपलब्धियां मिलीं हैं एक तरफ हमारी सरकार विलुप्त प्रजाति के चीतों को श्योरपुर में लाई है वहीं दूसरी तरफ श्री महाकाल लोक के रूप में भारत का सबसे बड़ा धार्मिक केन्द्र बना है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इंदौर शहर स्वच्छता में पहले स्थान पर आने पर जनता को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो 11 अवार्ड दिए हैं उसमें से 8 अवार्ड मध्यप्रदेश को मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जोबट देश की सबसे स्वच्छ नगर परिषद, खुरई प्रदेश की सबसे स्वच्छ नगर पालिका है। सागर की रेंकिंग पहले से बढ़कर काफी ऊपर आई है। चाहे वह स्वच्छता मिशन हो, चाहे आवास हों, शहरों के विकास के क्षेत्र में हो हर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश और हमारा सागर बहुत तेजी के साथ विकास में आगे बढ़ा है।

सागर में जो विकास के कार्य चल रहे हैं उनमें से अनेक कार्य पूर्ण हो गए हैं। जिनका लोकार्पण सर डा. हरीसिंह गौर के जन्म जयंती 26 नवम्बर पर माननीय मुख्यमंत्री जी करेंगे। इसके अलावा नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा कराए गए विकास कार्याें का भी लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री जी करेंगे।

डाॅ. सर हरीसिंह गौर देश के ऐसे एक मात्र व्यक्ति हैं जिनका ऋण सागर की जनता चुका नहीं सकती। जिन्होंने अपनी स्वयं की आय, संपत्ति से ये विश्वविद्यालय का निर्माण किया है। उन्होंने किसी से भी एक पैसे का सहयोग नहीं लिया है। यह देश और दुनिया का पहला ऐसा उदाहरण है स्वयं की पूरी संपत्ति से इतना बड़ा विश्वविद्यालय जिसकी कीमत आज कम से कम दस हजार करोड़ रूपए से उपर की कीमत होगी। वह विश्वविद्यालय सागर के लोगों को बनाकर दिया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि डा. सर हरीसिंह गौर की जयंती 26 नवम्बर को हम सब सागर गौरव दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बांकी विकास कार्य जो चल रहे हैं। उन्हें भी हम फरवरी-मार्च तक पूरा कर लेगें। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले छह महीने के बाद पूरा सागर आपको एक नया सागर विकसित सागर आप सबको देखने मिलेगा। हम लोग जिस तरह से प्लानिंग कर रहे हैं उस तरह से अच्छा, स्वस्थ्य, विकसित और हरा भरा सागर देखने मिलेगा। उन्होंने कहा गृहमंत्री के कार्यकाल के समय सागर शहर देश का सबसे सुरक्षित शहर रह चुका है। और अब नगरीय विकास मंत्री होने के नाते अब सबसे स्वच्छ शहर भी सागर होगा ये विश्वास मैं आपको दिलाता हूं।
कार्यक्रम में राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी, शरद अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद व भाजपा नेता विनोद तिवारी, नरेश यादव, शैलेष केशरवानी, शैलेन्द्र ठाकुर, कमल हिन्दुजा, राजेश पंडित, अजय लम्बरदार, सुरेश जाट, यशवंत करोसिया, सुरेश हसरेजा, विकास बेलापुरकर, रीतेश तिवारी, निर्मल भोले, हर्षवर्धन चैबे, राजकुमार नामदेव, शालीन सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here