मैं आपको वचन देता हूं कि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाकर ही विराम लूंगा- सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस परमुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि- सबको शिक्षा, रोजगार के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ताकि नागरिकों का जीवन सानंद व्यतीत हो। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रहा हूं।

नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि में ही प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में अपना हरसंभव योगदान देने के लिए कटिबद्ध है। मध्यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त कर इस महान ध्येय में सहभागी बनेगा।

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं देश की प्रगति में योगदान देंगे।

मैं भी आपको वचन देता हूं कि मध्यप्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाकर ही विराम लूंगा। मेरा मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here