गांधी चौपाल का हुआ आयोजन
सागर। गांधी चौपाल का शांति होटल के पास, गोपालगंज में आयोजन किया गया जैसा कि विदित है कि गांधी चौपाल प्रदेश भर में 2 अक्तूबर गांधी जयंती से 30 जनवरी तक हर गांव, कस्बें-गली-मोहल्ले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के आह्वान पर और गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता की मंशानुरूप आयोजित की जा रही है।
गांधी चौपाल का संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया। सर्वप्रथम बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
चौपाल में राष्ट्रपिता बापू के भजनों से वातावरण गांधीमय हो गया।
सागर शहर के गांधी चौपाल के प्रभारी और कार्यक्रम के आयोजक अमित दुबे रामजी ने कहा कि तानाशाही और गोडसेवादी ताकतों से लडने के लिये गांधी के दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
चौपाल में पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा सरकार तोड़ने का काम करती है और कांग्रेस हमेशा से ही जोड़ने का काम करती है,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुये उन्होंने बताया कि देश सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ सकता है। अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने इस मौके पर गांधीवादी नेता स्व.विठ्ठल भाई पटेल का स्मरण करते हुये नशामुक्ति,देश में एकता-अखंडता पर गांधी जी के सिद्धांतों का उल्लेख किया।
चौपाल को रमाकांत यादव, सुरेंद्र चौबे, आशीष ज्योतिषी,विमल जैन, पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,अभिनव मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
चौपाल कार्यक्रम का आभार स्थानीय पार्षद रोशनी वसीम खान ने माना।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र सुहाने, सिंटू कटारे,रामकुमार पचोरी,महेश जाटव,राहुल चौबे,प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर,शरद पुरोहित,हेमराज रजक,अभिषेक गौर,रजिया खान,पार्षद नीलोफर अंसारी,ताहिर खान,रिचा सिंह,डा. सी.वी.तिवारी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव, कल्लू पटैल,आनंद हैला वसीम खान,चमन अंसारी, बृजेन्द्र नगरिया,राजेश उपाध्याय,उमर खान,जमना सोनी,अनिल सोनी,संजय सहारा,सुनील पावा,लल्ला यादव,सागर साहू,अंकुर यादव,सुमित तिवारी,अमजद,अशहर,आरिस,राजी,बिट्टूपांडे,बाबी,मोनू,लकी पठान, जावेद मौला,बज्जू, चंद्रभान अहिरवार,संध्या राजपूत,कुर्शीदा बेगम,ऊषा खान,रविया खान,अर्चना कन्नौजिया,हनी खान,गीता अहिरवार,फेमिदा खान, कहकशां, मोहिनी ठाकुर,नहिम बानो,फरिन खान,लक्ष्य कन्नौजिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।