भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के विभिन्न मंडलों में शहीद भगत सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले के विभिन्न मंडलों में शहीद भगत सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

सागर मंडल में किया गया पौधारोपण

हम सभी युवा उनकी विचारधारा को धरातल पर उतारकर मजबूत भारत का निर्माण कर सकते – यश अग्रवाल

सागर। जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में शहीद भगत सिंह की जयंती पर पुष्पांजिल अर्पित की गई। इस दौरान सागर मंडल में पौधारोपण भी किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कहा कि मैंने पुस्तकों में पढ़ा है कि भगत सिंह कहा करते थे कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। उनकी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का दायित्व युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों के क्रांतिकारी कदमों से अंग्रेज सरकार थर्रा उठी थी। आज भी हम सभी युवा उनकी विचारधारा को धरातल पर उतारकर मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं। हमारा दायित्व है कि भारत को आजाद कराने वाले नायकों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों के विचारों को अपनाकर और समाज में उनका प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरुक करें। आज हर युवा का क‌र्त्तव्य बनता है कि देश के प्रति निष्ठावान रहकर देश की सेवा करें। इस दौरान मोर्चा के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top