एकलव्य की भांति एकलव्य की बहिन साधना भारती किसी पक्षपाती गुरु को अपना अंगूठा अर्पण करने वाली नहीं
रेप पीड़ित बेटी को हजारों करोड़ के निर्भया फंड में से एक करोड़ की सहायता राशि तत्काल दे मोदी और मामा सरकार – साधना भारती
सागर-। ओबीसी महासभा के संयोजन में मध्य प्रदेश के सागर में ओबीसी,एससी और एसटी की एकता रैली में बरसात के बाबजूद हजारों की तादात में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सर्वसमाज की चहेती और बहुजन समाज की संघर्ष शील बेटी विश्व शान्ति की सशक्त संदेशवाहक विश्वविदुषी साधना भारती ने कहा कि उमा भारती जी अगर बुंदेल खंड की बड़ी बेटी हैं तो साधना भारती इसी बुंदेल खंड की छोटी बेटी है,शायद महाभारत का युग एक अति अंधभक्ति का युग था,जब गुरु द्रोणाचार्य जी ने शिष्यमोह में पिछड़ी जाति में जन्मे उस समय के सर्वश्रेष्ठ धनुरधर एकलव्य का अंगूठा गुरु दक्षिणा में मांग लिया था,और सहर्ष सर्वश्रेष्ठ धनुरधर एकलव्य ने भी पक्षपाती गुरु द्रोणाचार्य जी की अनैतिक मांग को आत्मसात कर लिया था,आज भी अब भी कुछ द्वेषवादी पाखंडी मुठ्ठीभर लोग महाभारत दोहराना चाहते हैं, जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर नफरत और घृणा के भेदभाव का चक्रव्यूह रचाकर भाई को भाई से लड़वाना चाहते है,धर्म को केवल धंधा बनाना चाहते हैं, मगर मुठ्ठीभर पाखंडियों ढोंगियों को अच्छी तरह पहचान लो,अब महाभारत का युग नहीं है,पवित्र परिवर्तन का युग है,नवभारत के नव निर्माण का युग है,लोकतंत्र के संविधान का युग है,जहां सर्व समाज के शिक्षित जागरूक संघर्षशील बेटे,बेटियों द्वारा अतिअंधभक्ति और अतिपाखंडवाद से भारत को मुक्त कराने का संकल्प लिया जा रहा है।महाभारत युग के सर्वश्रेष्ठ धनुरधर एकलव्य की भांति एकलव्य की बहिन साधना भारती किसी पक्षपाती गुरु,महागुरु,या जगदगुरु को गुरु दक्षिणा में अपना अंगूठा अर्पण करने वाली नहीं है।
सर्व समाज की चहेती बेटी साधना भारती विभिन्न धर्मों के अनेक श्रद्धेय संतों,महंतो और महागुरुओं सहित सर्वसमाज के सभी सम्माननीय सज्जनों और माननीय माताओं बहिनों को स्पष्ट शब्दों में विनम्रता से बताना चाहती है कि साधना भारती का “औरों से कदापि कतई कोई वैर नहीं है,और अब पाखंडियों, ढोंगियों और बलात्कारियों की खैर नहीं हैं।सनातन की चींटी समान छोटी बेटी साधना भारती का मानना है कि प्रकृति स्वरूप परमपिता परमात्मा परमेश्वर ने ब्रह्मांड में केवल एक ही सर्वश्रेष्ठ जाति बनाई है मानव और केवल एक ही सर्वश्रेष्ठ धर्म बनाया है मानवता।फिर हमें ब्राह्मण,क्षत्रिय,वैश्य और शूद्रों में किसने बांटा। समझो,एक बात सनातन सत है,जो कभी भी बदलता नहीं यानी अटल सत्य है, ऋत है कि “न कोई ब्राह्मण है,न कोई क्षत्रिय है,न कोई वैश्य है,न कोई शूद्र है,हम सब प्रकृति स्वरूप एक ही परमपिता परमात्मा परमेश्वर की संतानें हैं, हम सब भाई बहिन हैं,बोलो कौन सी संस्कृति इससे से बड़ी है,बोलो कौन सी सभ्यता इससे बड़ी है,बोलो कौन सा सर्वोच्च संस्कार इससे बड़ा है,बोलो कौन सा प्रेम इससे बड़ा है,बोलो कौन सा दर्शन इससे बड़ा है।बोलो कौन सा मजहब इससे बड़ा है,बोलो कौन सा संप्रदाय इससे बड़ा है,बोलो कौन सा धर्म इससे बड़ा है,इस बांटने,छांटने वाली सोच को बदलो।सबको गले लगाओ,मानव हो तो मानवता अपनाओ।
बरसात के बीच सागर में उमड़ते हुए सैलाव को संबोधित करते हुए विश्वविदुषी साधना भारती जी ने कहा कि बंडा की अबोध बेटी से बलात्कार करने वाला अधेड़ उम्र का कुकर्मी है,इस अधेड़ उम्र के आरोपी अरुण मिश्रा को फांसी के फंदे पर पहुंचाने के लिए फास्ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कब होगी,हजारों करोड़ के निर्भया फंड में से कम से कम एक करोड़ रुपए की सहायता राशि पीड़ित बेटी के परिवार को मोदी और मामा सरकार कब तक दिलाएगी।दुष्कर्म के आरोपी अरुण मिश्रा के घर पर मामा बुलडोजर कब चलवाएंगे,मध्य प्रदेश के माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी।आखिर में उपस्थित बहुजन समुदाय से दोनों हाथ खड़े करवाकर विश्वविदुषी भारती जी ने पाखंडवाद और अतिअंधविश्वास से मुक्त होने का संकल्प भी कराया।
बहुजन समाज की एकता शक्ति के उमड़ते जन सैलाव को निर्भया केस की चर्चित एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा, चंबल के चर्चित पूर्व बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ,ओबीसी महेंद्र सिंह लोधी, जया ठाकुर सहित कई ओबीसी ,एससी, एसटी के संघर्षशील समाज सेवियों ने बंडा की अबोध बेटी को तत्काल न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की।