श्राद्ध पक्ष के पूर्व घाटों की सफाई और जलकुंभी हटाने निगम अध्यक्ष ने दिए निर्देश

श्राद्ध पक्ष के पूर्व घाटों की सफाई और जलकुंभी हटाने के निर्देश

Ad 1

ख़बर✍️गजेंद्र ठाकुर-9302303212

सागर /न./ नि./दिनांक 28.08. 2022 /श्राद्ध पक्ष में चकरा घाट और आसपास तालाब के घाटों पर अपने पूर्वजों का तर्पण करने आने वाले नागरिकों की सुविधा हेतु श्राद्ध पक्ष के पूर्व आवश्यक व्यवस्थायें करने के उद्देश्य से नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने पार्षद जयकुमार सोनी , नीरज जैन गोलू सहित पुरोहित हर्षवर्धन चौबे ,अंशुल हर्ष , निगम इंजीनियर श्री दिनकर शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक, एवं संबंधित सफाई दरोगा के साथ स्थल निरीक्षण कर श्राद्ध पक्ष शुरू होने के पूर्व घाटों की सफाई और जलकुंभी निकालने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here