MP: सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का खुलासा, भाभी और उसका प्रेमी निकले हत्यारें

सागर हीरापुर अंधे कत्ल मामले में भाभी और उसका प्रेमी निकले हत्यारे

Ad 1

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fGrYBlQ8OGg[/embedyt]

सागर। जिले के सुरखी थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर में 7 अगस्त को कंछेदी लोधी पिता तखत सिंह लोधी की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की तो सुरखी पुलिस बडी मुश्किल में पड गई क्योंकि पुलिस को हर तरफ यही सुनने में आ रहा था कि मृतक बहुत सीधा साधा था जिसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई ऐंसी जायदाद थी जिसके कारण यह घटना हुई हो पहले तो पुलिस ने मृतक के भाई से गहरी पूंछताछ की जब उसमें कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली जो मृतक की भाभी पर आ टिकी जब पुलिस ने मृतक की भाभी राजकुमारी उर्फ सौम्या से पूंछताछ की तो उसने बड़े नाटकीय ढंग से अनभिज्ञता दिखाई यहीं से पुलिस को पक्का यकीन हो गया फिर पुलिस ने भाभी की पूरी कुंडली खंगाली तो पता चला कि वह अपनी ससुराल हीरापुर में अपने पति के साथ नहीं बल्कि सागर में अपने प्रेमी के साथ रहती है पुलिस ने सागर में अपने मुखबिर लगाये तो उसका प्रेमी रमेश अहिरवार सुरखी पुलिस के हत्थे चढ गया जब थाने लाकर उनसे पूंछताछ की गई तो रमेश अहिरवार ने बताया कि राजकुमारी और मेरी प्रेम प्रसंग है राजकुमारी के कहने पर हम दोनों ने सोते समय बडे चाकू से उस पर हमला कर दिया जब राजकुमारी से हत्या की वजह पूंछी तो उसने बताया कि उसके देवर कंछेदी के साथ उसका प्रेम प्रसंग कई साल से चल रहा है और देवर कंछेदी ने उसे पत्नी बनाकर जीवन भर साथ रखने का वादा किया था और तो और राजकुमारी ने यह भी बताया कि उसकी जो तीन पुत्रीं हैं

वह भी उसके पति से नहीं बल्कि देवर से हुई थी लेकिन उसके बाद देवर ने दूसरी शादी कर ली जिसके कारण वह देवर से गहरी रंजिश रखने लगी थी और दूसरा प्रेमी पाते ही प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम में धोखा देने वाले प्रेमी देवर की हत्या कर दी।

खबर का असर.com न्यूज के लिए सुरखी से विनोद जैन की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here