होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

रुद्राभिषेक अनुष्ठान में महापौर संगीता तिवारी ने जनमानस के कल्याण की कामना की

श्री वृन्दावन धाम कॉलोनी में रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ संपन्न, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने जनमानस के कल्याण की कामना की सागर। सनातन ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra Thakur

Post date

Published on:

| खबर का असर

श्री वृन्दावन धाम कॉलोनी में रुद्राभिषेक अनुष्ठान हुआ संपन्न,

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने जनमानस के कल्याण की कामना की

RNVLive

सागर। सनातन धर्म के पवित्र सावन माह में आज श्री वृन्दावन धाम कॉलोनी स्थित रूद्र देवेश्वर महादेव मंदिर में डॉ. वीरेंद्र पाठक द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान महापौर श्रीमती संगीता तिवारी तथा महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने भगवान भोलेनाथ शिव का रुद्राभिषेक कर पूजन किया एवं देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर से आराधना करते हुये समस्त जनमानस के कल्याण, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन, श्रीमति लता वानखेड़े, श्रीमति संध्या भार्गव, पार्षद सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती प्रतिभा चौबे, पार्षद वैदेही पुरोहित, पार्षद रूबी पटैल, पार्षद रोमा हसानी, पार्षद आयुषी चौरसिया, पार्षद रूपेश यादव, पार्षद राजकुमार पटेल, पार्षद प्रहलाद पटैल, श्री प्रकाश जड़िया, श्री रामाश्री चतुर्वेदी, पंडित विनोद दीक्षित, पंडित रिशांक तिवारी, भरत माते, पार्षद नीरज कोरी, पार्षद सरिता विशाल खटीक, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, आराधना सिलाकारी आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Total Visitors

6189618