11 जून को 249 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन होगा

11 जून को 249 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन होगा

सागर 10 जून 2022 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. गोस्वामी ने बताया कि 11 जून शनिवार को होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन हर घर दस्तक अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र सागर में 7 एवं नगरीय निकाय 27 जनपद पंचायत क्षेत्र में 215 इस प्रकार कुल 249 केन्द्रों पर दल द्वारा छूटे हुए द्वितीय डोज एवं प्रिकॉशन डोज टीका लगाये जावेंगे।
आम जन से अपील की गई हैं कि कोविड-19 टीकाकरण के शेष छूटे हुए द्वितीय डोज एवं प्रिकॉशन डोज हितग्राही अपना टीकाकरण दल द्वारा एवं शहरी क्षेत्र सागर में चिन्हित स्थानों पर अवश्य करायें।
अगर कोरोना को सिखाना है सबक, तो कोविड अनुरूप व्यवहार -वैक्सीन लगवाने के पूर्व एवं बाद में भी कोविड-19 के निर्देषों का पालन जरूर करें,जैसे – घर से निकलें, मॉस्क पहनकर निकलें, बार-बार हाँथ धोते रहना, दो गज की दूरी एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here