भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने वरिष्ठजनों की सहमति से की कार्यकारणी की घोषणा

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने वरिष्ठजनों की सहमति से की कार्यकारणी की घोषणा

सागर। भारती जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया- भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी, प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष माननीय वैभव पवार जी के निर्देशन व भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने भाजयुमो की कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। इसमें देवरी विधानसभा से भारतेन्दु राजपूत (मोन्टू), नरयावली विधानसभा से प्रतीक चौकसे, खुरई विधानसभा से राम राजा ठाकुर, नरयावली विधानसभा से अंकित तिवारी (सापट), रहली विधानसभा से चौधरी भूपेन्द्र कुर्मी और नरयावली विधानसभा से हरिओम भट्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सागर विधानसभा से भानु सिंह राजपूत और नितिन सोनी को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह सुरखी विधानसभा से प्रशान्त देवलिया, सागर विधानसभा से अंकु चौरसिया, बंडा विधानसभा से मनोज सांधेलिया, बीना विधानसभा भूपेंद्र राय, सुरखी विधानसभा से महेन्द्र लोधी, सागर विधानसभा से अंकित सनकत को मंत्री बनाया गया है। जबकि बंडा विधानसभा से प्रदीप यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सागर विधानसभा के आदर्श मिश्रा को कार्यालय मंत्री, प्रांजुल पाराशर को सह- कार्यालय मंत्री, शुभम नामदेव, मीडिया प्रभारी, संचित शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी, राजा शुक्ला और देवरी विधानसभा से राहुल नामदेव को सह- सोशल मीडिया बनाया गया है। अर्जुन सूर्यवंशी को रिसर्च एण्ड पॉलिसी प्रभारी और नमन कुशवाहा को रिसर्च एण्ड पॉलिसी सह प्रभारी के साथ प्रज्जवल भारद्वाज
आईटी प्रभारी और रामपाल लोधी को आईटी सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने वरिष्ठजनों की सहमति से तीन मंडलों की घोषणा भी की है। जिसमें विकास केशरवानी को डॉ. हरिसिंह गौर मंडल, राहुल वैद्य को सागर नगर मंडल और निखिल अहिरवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here