अब घूसखोरी से निपटने लोकायुक्त पुलिस के जिला वार शिविर लगेगें, सिखाएंगे शिकायत के गुर

लोकायुक्त पुलिस सभी जिलों में शिविर लगाएगी, रिश्वतखोरी की शिकायत के तरीके बताएगी
भोपाल। मध्यप्रदेश में घूसखोर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शामत आने वाली है। EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है और इधर लोकायुक्त पुलिस मध्य प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाएगी। आम जनता को समझाया जाएगा कि रिश्वतखोरी की शिकायत किस प्रकार से की जाए। यहां ध्यान देना आवश्यक है कि ज्यादातर लोग लोकायुक्त पुलिस के ऑफिस का एड्रेस तक नहीं जानते, इसलिए शिकायत नहीं करते।

Ad 1

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन का अभियान
विशेष पुलिस स्थापना मामले (लोकायुक्त संगठन) मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि आम नागरिकों के लिए, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत करने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसके तहत लोगों को बताया जाएगा कि वे किन मामलों की और किस प्रकार शिकायत कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाकर यह जानकारी दी जाएगी।
लोकायुक्त में शिकायत करने का विशेष तरीका होता है
लोकायुक्त संगठन में शिकायत करने का विशेष तरीका होता है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शपथ पत्र देकर शिकायत करनी होती है। रिश्वत मांगे जाने के मामले में शिकायत का औचित्य बताना होता है। जैसे किसी योजना में आवेदन या बिल लंबित होने का प्रमाण आदि की जानकारी देनी होती है। रिश्वत मांगे जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के आडियो या वीडियो साक्ष्य भी दिए जाते हैं। ऐसी शिकायतें कहां कैसे करनी हैं, यह बात भी आम आदमी से शेयर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here