इस तरह मिला CCTV फ़ुटेज की मदद से महिला का ऑटो में छुटा पर्स

सी.सी.टी.व्ही कंट्रोल रूम जिला सागर का सराहनीय कार्य,सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिला ऑटो में छूटा पर्स, महिला ने ज्ञापित किया पुलिस प्रशासन को धन्यवाद

Ad 1

सागर। आज दिनाँक 04-04-2022 को फरियादी संगीता चौकसे निवासी सदर बाजार ने थाना कोतवाली में आकर आवेदन दिया कि वह कटरा से ऑटो मे बैठकर बस स्टैंड के लिए निकली थी उतरते समय उनका पर्स उसी ऑटो मे छूट गया था । पता चलने पर आस पास ऑटो को ढूँढा लेकिन नहीं मिला, पर्स मे ₹15000 नगद , सोने की ज्वेलरी और कई एटीएम कार्ड हैं । कृपया ऑटो की तलाश कर मुझे मेरा पर्स दिलवाने मे सहयोग करें ।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा आरक्षक ऋषि राज चौबे को फरियादी महिला के साथ CCTV कंट्रोल रूम मे फुटेज देखने के निर्देश दिये गए । सागर जिला CCTV कंट्रोल रूम मे ड्यूटी पर उपस्थित उप निरी. राज कुमार सिंह चौहान , आरक्षक रहीश प्रजापति तथा सीसीटीवी इंजीनियर पुष्पराज द्वारा फरियादी के बताए अनुसार कटरा से बस स्टैंड रूट के सभी कैमरों की फुटेज चेक की गयी । CCTV कैमरे की फुटेज मे ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल (VDP) की मदद से ऑटो चालक का एड्रेस तथा मोबाइल नंबर मिला। ऑटो चालक को कॉल करने पर मोबाईल नंबर बंद आ रहा था आरक्षक ऋषि राज चौबे को ऑटो चालक के पते पर भेजा गया । आरक्षक ने पहुँचकर ऑटो को चेक किया पर्स ऑटो मे ही गिरा था चालक को इसकी कोई जानकारी नहीं थी । ऑटो चालक को आरक्षक के साथ सीसीटीवी कंट्रोल रूम बुलाया गया और महिला को उनका पर्स वापस दिलाया गया। फरियादी महिला ने पर्स चेक कर बताया नगदी रूपए , जेवर तथा एटीएम कार्ड सब सुरक्षित है ।

फरियादी संगीता चौकसे ने बैग को ढूँढने मे सहयोग करने के लिए CCTV पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की सराहना की और आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here