शहर में अब तक यह 11 वैध मैरिज गार्डन, निगम में पंजीकृत विवाह स्थलों पर ही वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न करायें

पंजीकृत विवाह स्थलों पर ही वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न करायें, मैरिज सर्टिफिकेट के लिए परेशान होना पड़ सकता हैं अब तक 11मैरिज गार्डन ही मान्यता प्राप्त
सागर। दिनांक 3 मई 2022 अक्षय तृतीया के बाद निगम सीमा क्षेत्र में स्थित अनाधिकृत विवाह स्थलों/मैरिज गार्डनों में विवाह कार्यक्रम करने पर निगम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञातव्य हो कि 6 जनवरी 2021 के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित विवाह स्थलों का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य किया गया है। इसलिये नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत पंजीकृत विवाह स्थलों पर ही वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये अन्यथा अनाधिकृत विवाह स्थलों / मैरिज गार्डनों में विवाह कार्यक्रम करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
नगर निगम में इन मामलों के प्रभारी अधिकारी आनंद मंगल गुरु mo- 9425425041 द्वारा प्राप्त जानकारी सागर नगर निगम सीमा क्षेत्र में अब तक कुल पंजीकृत हुए मैरिज गार्डर शादी हॉल – होटल रॉयल पैलेस,ग्रीन वैली, मलैया गार्डन,एम.एस गार्डन,जन्नत मैरिज गार्डर,राम सरोज पैलेस,सागर सरोज,प्रेम परिणय,ग्रैंड होटल,वरदान होटल,टी.एस.सी कनेरा देव- पंजीकरण करा चुके वैध मैरिज गार्डन और शादी हॉल हैं।

Ad 1

 ख़बर गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here