घर से गायब हुई 2 साल की बच्ची, इस तरह मिल पाई मासूम

दिनाँक : 10-03-2022 सागर के बंडा में घर से निकलकर रास्ता भटकी 02 वर्षीय मासूम को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलवाया

जिला सागर के थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती स्कूल के पास एक 02 वर्षीय बच्ची मिली है जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना कॉलर ने दिनाँक 10-03-2022 को डायल-112/100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण मे लेकर आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश की, कोई जानकारी न मिलने पर बच्ची को थाने लाया गया। जहाँ कुछ देर बाद बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुए थाने आये। सत्यापन उपरांत बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here