खनिज विकास निगम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने कहा बुंदेलखंड में खनिज संसाधनों का बनेगा रोडमैप

0

खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने कहा बुंदेलखंड में खनिज संसाधनों का बनेगा रोडमैप

सागर । बुंदेलखंड में खनिज संपदा का भंडार है यंहा के लाल पत्थर की विदेशो में मांग है तो काला पत्थर को सोना कहा जाता है पन्ना में हीरा खदाने है लौह अयस्क की भी अपार संभावनाएं यँहा पर । इतनी खनिज संपदा होने से बुंदेलखंड के विकास को नयी दिशा मिल सकती है । इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी ,नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक रोडमैप तैयार करने का प्रयास होगा । यह बात खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने सागर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही । उन्होंने बताया कि जल्दी ही भोपाल में विभागीय कार्ययोजना तैयार करने की शुरुआत होगी ,उन्होंने कहा कि पार्टी का एक कार्यकर्ता होने के नाते मुख्यमंत्री ने जो दायित्व सौपा है उस पर पूरी मेहनत से कार्य करने का प्रयास करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here