यूक्रेन में सागर के वेदांश हैं पूरी तरह सुरक्षित, कलेक्टर ने वीडियो कॉल से की वेदांश से बात जल्द आएंगे सागर

0

कलेक्टर ने वीडियो कॉल से की वेदांश से बात राज्य शासन से बात कर, देश लौटने की कर रहे व्यव्स्था यूक्रेन में अध्ध्ययनरत सागर के वेदांश हैं पूर्णतः सुरक्षित

बस से पहुंचेंगे पोलैंड

सागर। युद्ध के हालातों से जूझ रहे यूक्रेन में अनेक भारतीय छात्र भी फंसे हुए हैं। ऐसे ही एक छात्र सागर जिले के श्री वेदांश खरे हैं। वेदांश से कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज सुबह बात की और उनसे उनकी खैरियत की खबर ली। वेदांश ने बताया कि वे पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और कलेक्टर श्री आर्य से बात करने के बाद उन्हें भरोसा है कि, वे जल्द ही अपने देश लौटेंगे। कलेक्टर दीपक आर्य ने वेदांश को आश्वासन दिया है कि वे राज्य शासन से बात कर उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, एकता कॉलोनी, सागर के निवासी वेदांश खरे पिता संदीप खरे, जो वर्तमान में यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, वेदांश खरे से बात करने पर जानकारी मिली है कि उन्होंने इंडियन एमबेसी से बात की है। उन्हें बस के माध्यम से पोलैंड बॉर्डर पर ले जाया जा रहा है। जहां से भारत सरकार के द्वारा जो भी व्यवस्था कराई जाएगी उसके माध्यम से वे अपने देश लौटेंगे। वेदांश के पिता संदीप खरे ने बताया कि वेदांत पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here