होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

पैदल चलो-साइकिल चलाओ और अपने शहर को नंबर 1 बनाओ राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार पाओ- ऐसे लें भाग

पैदल चलो, साइकिल चलाओ और अपने शहर को नंबर वन बनाओ ????1 से 26 जनवरी तक चलेगा फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra Thakur

Post date

Published on:

| खबर का असर

पैदल चलो, साइकिल चलाओ और अपने शहर को नंबर वन बनाओ
????1 से 26 जनवरी तक चलेगा फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल अभियान
????सबसे ज्यादा पैदल चलने वाले और साइक्लिस्ट को मिलेगा पुरस्कार
सागर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्मार्ट सिटी मिशन 1 से 26 जनवरी तक फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान के तहत होने वाली स्पर्धा में देशभर के शहर शामिल होंगे। जिस शहर के नागरिक ज्यादा पैदल चलेंगे और ज्यादा साइकिल चलाएंगे, उस शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इन दोनों स्पर्धाओं में शहर में प्रथम आने वाले नागरिकों को भी पुरस्कार मिलेंगे।
फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल अभियान में सभी शहरों के नागरिक शामिल होंगे। वे जितना पैदल चलेंगे या साइकिल चलाएंगे, उसे मोबाइल एप द्वारा काउंट किया जाएगा। ऐसा 1 से 26 जनवरी तक रोज किया जाएगा। इन 26 दिनों में जो नागरिक सबसे ज्यादा पैदल चलेगा और जो सबसे ज्यादा साइकिल चलाएगा उसे पुरस्कृत किया जाए। इसी तरह स्पर्धा में शामिल प्रत्येक शहर के सभी नागरिकों के वॉकिंग और साइक्लिंग के किलोमीटर जोडे जाएंगे। दोनों कैटेगरी में देश में जिस शहर के नागरिक ज्यादा पैदल चलेंगे या ज्यादा साइकिल चलाएंगे, उस नंबर वन शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
आप ऐसे हो सकते हैं शामिल
फ्रीडम टू वॉक में शामिल होने के लिए लिंक shorturl.at/brxDI पर और फ्रीडम टू साइकिल में शामिल होने के लिए लिंक shorturl.at/htyBM पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन क्यू आर कोड के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसके बाद आपको बताए गए तीन मोबाइल एप में से कोई एक एप डाउनलोड करना होगा। 1 से 26 जनवरी तक रोज जब आप पैदल चलें या साइकिल चलाएं तो इस एप को चालू रखें। यह आपके द्वारा चले गए या साइकिल चलाने के किलोमीटर काउंट करेगा। इसी आधार पर विजेता तय किए जाएंगे।

ख़बर गजेन्द्र ठाकुर-9302303212

RNVLive

Total Visitors

6188437