निगम ने काटे इन 14 दुकानदारों के ₹26 हजार के चालान, सड़क पर टेंट लगाकर सामान बेच रहे थे

निगम ने काटे इन 14 दुकानदारों के ₹26 हजार के चालान, सड़क पर टेंट लगाए थे

सागर। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के मुख्य बाजार की यातयात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने हेतु सहायक आयुक्त राजेश सिंह राजपूत एवं बाजार प्रभारी आनंदमंगल गुरू के मार्गदर्शन में अतिक्रमण प्रभारी शिवनारायण रैकवार एवं यातायात पुलिस एवं अतिक्रमण दस्ते के साथ गौरमूर्ति से मस्जिद तक, मस्जिद से विजय टाकीज रोड, विजय टाकीज से मस्जिद एवं मस्जिद से राधा टाकीज तक दुकानों के सामने सामग्री रखने एवं अस्थयी रूप से टेंट लगाकर दुकान के बाहर सामग्री रखने वाले दुकानदारों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 14 दुकानदारों पर 21 हजार रूपये का अर्थदण्ड किया गया बताया बता दें कि दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामग्री रखकर विक्रय करने से यातायात अवरूद्व होता है इसके अलावा कई दुकानदारों द्वारा बिल्कुल रोड के किनारे सामग्री रखकर बेचते पाये गये जिनके विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई और उन्हे समझाइश दी गई कि वह दुकान के बाहर सामग्री रखकर ना बेचे साथ ही दुकान के सामने टेंट आदि ना लगाये अन्यथा उनके विरूद्व चलानी कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान अतिक्रमण दस्ता, स्वच्छता निरीक्षक देवकुमार चौबे, जगदीश साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here