राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर पुलिस द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम

Ad 1

सागर। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी तारतम्य में सागर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्वप्रथम सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा द्वारा ली गई एवं एडीएम सागर अखलेश जैन द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई इसके साथ ही शाम को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पुलिस अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा बुद्धिजीवियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय एकता की पूर्व आवश्यकता विषय पर परिचर्चा की गई उक्त चर्चा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर विक्रम सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, निरीक्षक पुलिस बीएम द्विवेदी, प्रशांत मिश्रा उप निरीक्षक, रेडियो आरकेएस चौहान, वेरोनिका फ्रांसिस युवा विकास मंडल अरुण अहिरवार युवा विकास मंडल सुश्री प्रमिला मौर्य, कल्याण सिंह लोधी, राहुल राजे आदि द्वारा परिचर्चा में भाग लिया गया। उक्त आयोजन में सूबेदार प्रियंका बोरसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here