कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम चरगुवां में घटनास्थल का निरीक्षण, दिए 3 दिवस में जाँच करने के आदेश

0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण दिए जाँच के आदेश

Ad 1

सागर। गौरझामर चरगुवां में घटित घटना का कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने वन विभाग और राजस्व अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया,
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य ने तत्काल प्रभाव से पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिए, उन्होंने जांच रिपोर्ट तीन दिवस में पूर्ण करने के लिए बोला
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि जांच समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा एवं एसडीओपी पुलिस श्रीमती पूजा शर्मा तीन दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी
गौरतलब हो घटना के बाद डिप्टी रेंजर निरभान सिंह को निलंबित कर दिया गया था
कलेक्टर दीपक आर्य ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि घटना में संलिप्त वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। शासन की ओर से पीड़ित परिवारों को तत्काल 50-50 किलो राशन एवं कपड़े पहनने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देश दिए जा चुके हैं
पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षतिज सिंघल ,डीएफओ नवीन गर्ग , जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र जैन, नायब तहसीलदार रघुनंदन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here