दक्षिण वन मंडल पहाड़ी सिरोंजा में वृहद वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ

दक्षिण वन मंडल पहाड़ी सिरोंजा में वृहद वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ

जगत हितार्थ वृ़क्ष लगायें – डॉ.अजय तिवारी

 

 

स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय सागर षिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, गायत्री शक्ति परिवार एवं ग्रीन इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 01.09.2021 को दक्षिण वन मंडल पहाड़ी सिरोंजा में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त वक्तव्य में डॉ. अजय तिवारी कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय ने कहा यह विचारणीय है कि हम जन्म से मृत्यु तक वृक्ष का ही दोहन करते हैं अध्ययन, अध्यापन, शयन, मृत्यु शैया तक हमें वृक्षों से प्राप्त होती है। यह वृक्ष ही निस्वार्थ हमारे पोषण में अपना सहयोग देते हैं मानव अपना जीवन बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्ष द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता। ज्ञातव्य है कि विगत् दो वर्षों से दक्षिण वन मण्डल की पहाड़ी पर वनाधिकारियों से अनुमति लेकर निरन्तर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

गायत्री शक्ति पीठ के श्री अनिल खरे ने कहा कि- अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक बार आपका बच्चा आपके जीवन से अलग हो सकता है, परंतु एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। वक्तव्य की श्रृंखला में प्रभारी कुलपति डॉ.नीरज तोपखाने ने कहा कि- हमारे देश में नहीं अपितु पूरे विष्व में भी वनों का विशेष महत्व है। वन ही प्रकृति की महान शोभा के भंडार है। वनों के द्वारा प्रकृति का जो रूप खिलता है, वह मनुष्य को प्रेरित करता है। दूसरी बात यह है कि वन ही मनुष्य, पशु-पक्षी, जीव-जंतु आदि के आधार है। वन के द्वारा ही सब के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। इसी प्रकार उप-कुलसचिव श्री अनुराग ताम्रकार, श्री युवराज दांगी ने भी अपने विचारों से प्रकट किया कि-वन इस प्रकार से हमारे जीवन की प्रमुख आवश्यकता है। अगर वन ना रहे तो हम नहीं रहेंगे और यदि वन रहेंगे तो हम रहेंगे। कहने का तात्पर्य यह है कि वन से हमारा अभिन्न संबंध है, जो निरंतर है और सबसे बड़ा है। इस प्रकार से हमें वनों की आवश्यकता सर्वाेपरि होने के कारण हमें इसकी रक्षा की भी आवश्यकता सबसे बढ़कर है।

बहिन निवेदिता ने पर्यावरण के निमित्त नारे लगवाये और बहिन नीलिमा ने सर्वत्र सद्भावना से प्रेरित करने वाला व्यक्तिगत गीत रखा। इस अवसर पर श्री कमलेष रैकवार, अधिष्ठाता डॉ.मनीष मिश्र, डॉ.सुनीता जैन, डॉ.बी.व्ही. तिवारी, डॉ.सचिन तिवारी, डॉ.सुकदेव बाजपेयी, श्री ऋषि चौबे, डॉ.एस.एस.पाण्डेय की उपस्थिति रही। एम.पी.सेवन गर्ल्स बटालियन एवं उनकी कमाण्डेन्ट श्रीमती नेहा जैन ने भी सराहनीय योगदान दिया। केप्टन पी.के.दत्ता का योगदान उल्लेखनीय है। सभी शैक्षिक, अषैक्षिक कर्मचारी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top