बर्थडे पार्टी में DJ की आवाज़ पर हत्या कुछ देर पहले ही पुलिस ने समझाया था

बर्थडे पार्टी में DJ की आवाज़ पर हत्या कुछ देर पहले ही पुलिस ने समझाया था
सागर. मोतीनगर थाना क्षेत्र राजीव नगर वार्ड में जन्मदिवस की पार्टी में डीजे की आवाज कम करने की बोलने पर युवकों ने अधेड़ की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। हमले में मृतक के बेटे को भी चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियोंं को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राजीवनगर वार्ड में बीएस जैन बगीचा के सामने वाली गली में शुक्रवार की देर रात जन्मदिवस की पार्टी चल रही थी। पड़ोस में रहने वाले बलराम अहिरवार 40 वर्ष ने आरोपियों को साउंड धीमा करने का कहा। इसी बात को लेकर पड़ोस में पार्टी मना रहे सूरज, राहुल, छोटू, राजकुमार, रमेश और प्रहलाद ने बलराम पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए बलराम के पुत्र विक्की पर भी आरोपियों से हमला कर दिया। हमले में बलराम अचेत हो गया। आरोपी वहां से भाग गए। बलराम के परिजनों ने तुरंत पिता और पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र विक्की की हालत गंभीर है। वारदात के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मोतीनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजनों और आसपास के लोगों को आक्रोषित देख। स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के थाना से अतिरिक्त बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। सभी आरोपियों को पुलिस ने सुबह तक गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा कर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौप दी गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=L5F_3LG-mQ4[/embedyt]
आरोप हैं कि एक महीने पहले बेटी से की थी छेड़छाड़
बलराम राज मिस्त्री का काम करता था। पिछले महीने ही आरोपियों में से एक ने बलराम की बेटी से छेडख़ानी की थी, जिस पर मोतीनगर में आरोपी के खिलाफ मामला भी कायम कराया गया था। तभी से आरोपी बलराम के परिवार से रंजिश रखे हुए थे। शुक्रवार की रात इसी रंजिश के चलते बहाना मिलने पर आरोपियों ने बलराम को मौत के घाट उतार दिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top