खुरई सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित

खुरई सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित,

कलेक्टर व सीईओ ने देखी व्यवस्थाएं

सागर

कोरोना की द्वितीय लहर में संक्रमित मरीजों के इलाज़ के लिए पूरे विश्व ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में लगातार युद्ध स्तर पर प्रयास करते हुए प्रत्येक जिले को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई।

राज्य शासन ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के अंदेशे को नजरंदाज न करते हुए समस्त जिलों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं जिससे मरीज के इलाज़ में कोई कमी ना आए।

 

इसी क्रम में खुरई के सिविल अस्पताल में भी 500 मीट्रिक टन का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के माध्यम से खुरई अस्पताल के 50 बिस्तरी क्षमता वाले बेड पर ऑक्सिजन की सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

गुरुवार को कलेक्टर श्री दीपक सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इच्छित गड़पाले ने यहां पहुंचकर प्लांट के संबंध ने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि, यह प्लांट राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग , अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, सीपीडब्ल्यूडी, एमपीईबी आदि विभिन्न विभागों के सहयोग से नियत समय में स्थापित किया गया है। इस प्लांट का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा।

 

उन्होंने जानकारी दी कि यहां जनरेटर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं जिससे आवश्यकता पड़ने पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि, कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निर्देशित किया गया था जिसके परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा खुरई में 500 मेट्रिक टन के ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए थे। 500 मीट्रिक टन के ऑक्सीजन प्लांट से मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

 

कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट, प्लांट स्थल पर फिट कर दिया गया है और शीघ्र ही यह अपना कार्य करना प्रारंभ कर देगा। जिससे बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top