जिले में कहीं भी पानी भराव की स्थिति निर्मित न हो समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं-कलेक्टर सिंह

0
9

जिले में कहीं भी पानी भराव की स्थिति निर्मित न हो समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं-कलेक्टर सिंह

सागर –

जिले सहित मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त अधिकारियों को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के साथ प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते प्रदेश के नदी नाले उफान पर है उन्होंने कहा कि सागर के समस्त मार्गों पर नदी नालों मैं  बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल मार्ग को प्रतिबंधित किया जाए और  बैरिकेडिंग कराई जाए

कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए कि भाई सागर नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों में जहां पर पानी भराव की स्थिति निर्मित होती है वहां तत्काल पानी निकासी के प्रबंध किए जाएं जिससे पानी भराव ना हो सके .।

उन्होंने समस्त अनु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त अनुभाग में अपने अपने क्षेत्र में स्थिति पर निरंतर नजर रखी जावे। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपूर्ण जिले की मानिटरिंग की जाए और बाढ़ नियंत्रण हेतु समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here