Thursday, February 5, 2026

लंदन जाकर लिया था जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला/आज सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस

Published on

शहीद सरदार उधम सिंह भारतीय इतिहास में एक ऐसा नाम है, जिसे जलियावाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए याद किया जाता है। सरदाम उधम सिंह नाम उन क्रांतिकारियों में शामिल है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान न्यौछावार कर दी, आज के ही दिन 1940 में उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या के जुर्म में ब्रिटेन में फांसी दी गई थी। यानी की आज सरदार उधम सिंह की पुण्यतिथि है इस मौके पर यूपी के सीएम योगी ने उनकी वीरता को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


बता दें कि उधम सिंह का जन्म पंजाब में संगरूर जिले के सुनाम गांव में 26 दिसंबर 1899 को हुआ था। उनका हुआ था। इनके माता-पिता ने इनका नाम शेर सिंह रखा। कम उम्र में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया। जिसकी वजह से उन्हें बचपन में ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। माता-पिता के गुजर जाने के बाद उनका ज्यादातर जीवन अनाथालय में गुजरा
13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन के पंजाब के अमृतसर स्थित जलियावाला बाग में एक जनसभा आयोजित की गई। अंग्रेजों के कड़े विरोध के बाद भी इस जनसभा में सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान नेता भाषण भी दे रहे थे। हालांकि इसी दौरान जनसभा में एकत्रित हुए लोगों के लिए काल बनकर जनरल ओ डायर अपने सैनिकों के साथ पहुंच गया। जनसभा देख जनरल डायर ने अपने सैनिकों को जनसभा पर फायरिंग करने का आदेश दे दिया। इस घटना में सैकड़ों की संख्या में निहत्थे लोगों की मौत हो गई। इस घटना को उधम सिंह ने अपने आंखों से देखी। इसके बाद उधम सिंह के अंदर जनरल डायर से बदला लेने की आग जल उठी। जनरल डायर से बदला लेने के लिए सरदार उधम सिंह को करीब 21 वर्ष का इंतजार करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने अपना नाम शेर सिंह से बदलकर उधम सिंह कर लिया। इसके बाद वो इंग्लैंड पहुंच गए। इतिहासकारों का मानना है कि उधम सिंह ने जनरल डायर की हत्या 13 मार्च 1940 को गोली मारकर की थी। बता दें उन्होंने जब जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थी तो उस समय लंदन के हाल में बैठक चल रही थी। इस बैठक में वो किताब के अंदर बंदूक छिपाकर पहुंचे थे। हालांकि इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उन्हें फांसी की सजा दी गई और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया। कहा जाता है कि फांसी के वक्त भी वो मुस्कुरा रहे थे।

Latest articles

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी...

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!