कृषि विज्ञान केंद्र सागर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना दिवस

कृषि विज्ञान केंद्र सागर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना दिवस

सागर-

       कृषि विज्ञान केंद्र सागर में आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आत्मनिर्भर कृषि पर कृषको को आत्मनिर्भर बनने हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना दिवस पर संस्था प्रमुख डॉ के.एस.यादव के मार्गदर्शन में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के संस्था प्रमुख डॉ के.एस.यादव के द्वारा कृषि उद्यमिता के द्वारा किस प्रकार से अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं, विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया, साथ ही डॉक्टर वैशाली शर्मा ने कृषको को आय अर्जित करने हेतु वर्मी कंपोस्ट उत्तपादन तकनीकी पर चित्रण माध्यम के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें कुल 28 किसको ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र प्रताप सिंह तकनीकी अधिकारी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में हमारे प्रगतिशील कृषक श्री सत्यजीत सिंह ठाकुर ने भी किसानों को बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जिससे वह अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री धनीराम गुप्ता जी ने भी किसानों को अधिक आय अर्जित करने हेतु विभिन्न प्रकार के सुझाव प्रदान किए साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त नवयुवक कृषक सचिन मौर्य ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए कि किस प्रकार व कृषि विज्ञान केंद्र से उद्यानिकी में शिक्षा प्राप्त करके अपनी खुद की नर्सरी तैयार किए हुए हैं जिसमें वह सब्जी के पौधे एवं सजावटी पौधे तैयार कर रहे हैं और उसे किसानों को सागर जिले में एवं सागर जिले के बाहर भी बिक्री कर रहे हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र सागर में 80 पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार पौधे, सजावटी पौधे, बाढ़ के पौधे लगाए गए, कार्यक्रम का समापन धर्मेंद्र प्रताप सिंह तकनीकी अधिकारी के द्वारा किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top