मान.मुख्यमंत्री जी का दिया गया संबोधन नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मचारियों द्वारा देखा एवं सुना गया

मान.मुख्यमंत्री जी का दिया गया संबोधन नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मचारियों द्वारा देखा एवं सुना गया

सागर-

सागर संभाग के विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय स्तरीय एवं ग्राम क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों को मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान जी ने वर्चुअल दिये गये उद्बोधन का नगर निगम सभाकक्ष में डिजीटल परदे पर निगम अधिकारी कर्मचारियों एवं वार्ड संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा देखा और सुना गया तथा मान.मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई सलाह अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार नगर के सभी 48 वार्डो में भी वार्ड संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा एवं कोविड सहायता केन्द्रों में भी इस उद्बोधन को देखा और सुना गया तथा मान.मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये सुझावों अनुसार कार्य करने और कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने हेतु प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Ad 1

इस अवसर पर सहायक यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री महादेव सोनी, कार्यालय अधीक्षक आर.बी.जोशी, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, गौरव राजपूत, राजेन्द्र गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राकेश तिवारी, नीरज अग्रवाल सहित निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here