डॉक्टर सौरभ जैन और उनकी टीम ने निभाया पूरा साथ

डॉक्टर सौरभ जैन और उनकी टीम ने निभाया पूरा साथ

सागर-

अस्पताल के कोविड वार्ड प्रभारी एमडी पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ सौरभ जैन के नेतृत्व में श्रीमती सुंदर बाई का उपचार किया गया। डॉक्टर जैन की टीम और पूरे नर्सिंग स्टाफ ने भी उनकी भलीभाँति देखरेख की। इसके साथ ही सुंदर बाई ने भी इलाज के दौरान सभी को सहयोग दिया। डॉक्टर जैन ने बताया कि इतनी वृद्ध महिला में इस प्रकार का उत्साह बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि, हम सभी को ऐसे व्यक्तित्व से सीख मिलती है कि, मन में विश्वास हो तो व्यक्ति हर जंग जीत सकता है।

डॉक्टर जैन ने बताया कि, गुरुवार सुबह श्रीमती सुंदर बाई ने कहा कि, उन्हें केला खाना है फिर घर जाएँगे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर, दोपहर में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और उनके परिजन उन्हें बीना ले गए।

बुंदेलखंड के सागर में आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से भाग्योदय चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल का संचालन पिछले दो दशक से चल रहा है और सबसे कम दरों पर यहां पर इलाज होता है। डॉ नितिन जैन, डॉ दीपांशु दुबे, डॉ सौरभ जैन प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को ओपीडी में देखकर उनका इलाज कर रहे हैं।

इसके अलावा भाग्योदय में कोविड वार्ड प्रभारी डॉक्टर सौरभ जैन, सभी कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ लगातार पिछले डेढ़ महीने से पूरे समर्पण और सेवा भाव से कोविड मरीजों की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में भाग्योदय तीर्थ अस्पताल में 80 बेड कोविड-19 मरीजों के लिए हैं, जिनमें से 75 मरीज भर्ती हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top