कोरोना मुक्त सागर के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परमहंस आश्रम में  की विशेष प्रार्थना

कोरोना मुक्त सागर के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परमहंस आश्रम में  की विशेष प्रार्थना

सागर-

कलेक्टर दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह  ने परमहंस आश्रम अमृतझिरिया पहुँचकर  प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरुदेव परमहंस संत मुक्तानंद जी महाराज का सानिध्य-शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।पूज्य स्वामी जी ने दोनों अधिकारीगण को बेहतर दायित्व निर्वहन हेतु आशिर्वाद प्रदान किया। साथ ही ओम के जाप की विधि विशेष से अवगत कराया,मानव मात्र अवसाद से कैसे निकले,ये भी बताया।साथ ही आयुर्वेदिक प्रयोगों की भी जानकारी दी।

Ad 1

पूज्य स्वाम जी ने कलेटर दीपक सिंहऔर  पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह को धर्मग्रंथ यथार्थ गीता भेंट की।

इस अवसर पर  कलेक्टर  एवं पुलिस अधीक्षक  ने परमहंस आश्रम के पूजा स्थल धूना घर कोरोना मुक्त सागर के लिए विशेष प्रार्थना भी की।स्वामी जी ने बताया कि संकट के बादल छंट जाएंगे।योग,आयुर्वेद और अध्यात्म जनकल्याण कर सकते है।लोगों की मदद के लिए प्रशासन के अधिकारी और मेडिकल टीम भी बहुत समर्पित होकर परिश्रम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here