सागर शैलेन्द्र जैन ने ली खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की बैठक

सागर शैलेन्द्र जैन ने ली खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की बैठक, पात्रता पर्ची विहीन हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

सागर-

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपने कार्यालय में खाद्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश के पात्रता पर्ची विहीन गरीब हितग्राही जो पर्ची के अभाव में राशन से वंचित हैं। उन्हें 3 माह का राशन उपलब्ध कराने हेतु अस्थाई पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके संबंध में सागर विधानसभा क्षेत्र में तत्काल इस कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश विधायक जैन ने नगर निगम अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके तहत नगर के वार्डो को 8 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन पर एक प्रभारी नियुक्त कर टैक्स कलेक्टर एवं पूर्व पार्षद के साथ इन हितग्राहियों का सत्यापन कर अपने-अपने वार्ड में ही टैक्स कलेक्टर एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से हितग्राहियों की सूची अपलोड करें। ताकि कार्य अविलंब पूर्ण हो सके और सूची उपलब्ध कराई जा सके। खाद्य विभाग द्वारा इन हितग्राहियों की अस्थाई पर्ची जारी कर इन्हें 3 माह का राशन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे गरीब हितग्राही जो पात्रता पर्ची विहीन है परंतु दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। इस लॉकडाउन में परेशान हैं, उन्हें राशन उपलब्ध हो सकेगा। विधायक जैन ने नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देशित किया है कि 15 मई तक नगर की सभी दुकानों पर जून माह का एवं प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना का राशन प्रत्येक राशन दुकान पर पहुंच जाये। इसके अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, एक सप्ताह के अंदर अस्थाई पर्ची हेतु हितग्राहियों का सत्यापन कर सूची खाद्य विभाग उपलब्ध कराकर हितग्राही तक अस्थाई पर्ची पहुंचा दी जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि दुकानों पर इस समय बिना कटौती के पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एस.के. वाईकर, नागरिक आपूर्ति निगम से उमराती, फूड इंस्पेक्टर बृजेश जाटव, नगर निगम समग्र स्वच्छता अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here