मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में गरिमा और उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में गरिमा और उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
Sponsor Ad

सागर में गरिमा और उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

सागर, 15 अगस्त 2026। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने अपने निवास एवं कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कमिश्नर सुचारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें कर्तव्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से देशभक्ति की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त विकास पीसी शर्मा, उपायुक्त राजस्व एवं भू-अभिलेख विमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ मौजूद रहा। कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त विकास पीसी शर्मा ने स्वरचित रचना प्रस्तुत की। इसके अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

इधर, कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने तिरंगे को नमन किया।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।