मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, 150 युवा वालेंटियर्स ले रहे प्रशिक्षण

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, 150 युवा वालेंटियर्स ले रहे प्रशिक्षण
Sponsor Ad

सागर में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शुरू, 150 युवा वालेंटियर्स ले रहे प्रशिक्षण

सागर। मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर में आपदा मित्र योजना के प्रथम सत्र के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 युवा आपदा मित्र वालेंटियर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेनानी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संस्थापक डॉ. अनिल तिवारी रहे। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट वितरित की गई।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा, आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जल आपदा, बाढ़ के कारण एवं प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य तथा आपदा मित्र योजना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

प्रशिक्षण का संचालन अनिमेष राजपूत, कंपनी कमांडर, हवलदार अनुदेशक ममता ठाकुर, एसडीईआरएफ टीम एवं सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर एसवीएन के निदेशक मनीष दुबे एवं एके सिंह भी उपस्थित रहे।

जिला सेनानी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र वालेंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।