मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

62 साल के पूर्व विधायक ने की 25 साल की युवती से दूसरी शादी

By: Arjun Sagar
62 साल के पूर्व विधायक ने की 25 साल की युवती से दूसरी शादी
Sponsor Ad

62 साल के पूर्व विधायक ने की 25 साल की युवती से दूसरी शादी

बिहार। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता राम बालक सिंह फिर चर्चा में हैं। इनकी कहानी बहुत अच्छी नहीं है, इस वजह से जनता दल यूनाइटेड ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। फिलहाल यह अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर चर्चा में आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल
राम बालक सिंह ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में शादी की है। इस शादी में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग नव दंपती को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर राजनीतिक महकमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शादी, कागजी प्रक्रिया पूरी की
बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में हुई यह शादी बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के साथ पटना में भी चर्चा का विषय बन गया है। शादी के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर में मौजूद थे। अब शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभूतिपुर से जदयू के विधायक रह चुके राम बालक सिंह खुद 62 साल के हैं और उन्होंने 25-26 साल की युवती से शादी रचाई है। शादी विधिवत कागजी प्रकिया के तहत मंदिर में में हुई है।
सोमवार की रात पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने खगड़िया जिले के अलौली गांव के रहने वाले सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी से शादी रचाई तो बेगूसराय-समस्तीपुर और खगड़िया से लेकर पटना के सियासी गलियारे में भी तरह-तरह की चर्चा फैल गई। कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए दूसरी शादी की है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। यह भी लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है। इससे पहले पूर्व विधायक आपत्तिजनक वीडियो और कोर्ट से सजा पाने के बाद चर्चा में रहे थे।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।