मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

450 गौवंशों को पहनाए रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे, सड़क हादसों से बचाव की पहल

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
450 गौवंशों को पहनाए रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे, सड़क हादसों से बचाव की पहल

450 गौवंशों को पहनाए रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे, सड़क हादसों से बचाव की पहल

सागर। गौवंशों को रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से रविंद्र ठाकुर मित्र मंडली द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 450 गौवंशों को रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे पहनाए जा चुके हैं।

अभियान के दौरान गल्ला मंडी से बेरखेड़ी, बालाजी चौराहे से आरटीओ ऑफिस, परेड मंदिर से पटकोई, फोरलेन, बहेरिया, मकरोनिया चौराहा, बमौरी चौराहा, सिरोंज और विश्वविद्यालय सहित प्रमुख मार्गों पर गौवंशों को रेडियम पट्टे लगाए गए।

रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे या विचरण कर रहे गौवंश वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही गौवंश चमकने लगते हैं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते उनकी मौजूदगी का पता चल जाता है और हादसों को रोकने में मदद मिल सकती है।

रविंद्र ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य क्षेत्रों में भी गौवंशों को रिफ्लेक्टिव बेल्ट और रेडियम पट्टे लगाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से गौवंशों की सुरक्षा में सहयोग करने तथा रात के समय वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की।

अभियान के दौरान संतोष प्रजापति, हरीश सेन, संजय विश्वकर्मा, अनिल सैनी, नमन नामदेव, राज यादव, भोला, भय्यू घोषी, रितिक जैन, प्रिंस सहित मित्र मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।