CCTV फुटेज से खुली नाबालिग पर झूठी रिपोर्ट की पोल, पुलिस जाँच सवालों में

CCTV फुटेज से खुली झूठी रिपोर्ट की पोल, नाबालिग पर लगाए मारपीट के आरोप निकले निराधार

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के बाघराज वार्ड स्थित पंडापुरा में एक महिला द्वारा नाबालिग छात्र पर मारपीट का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने शिकायत की सत्यता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1DVUxUQay3/

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय छात्र के खिलाफ डंडे से सिर पर हमला कर घायल करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

इसी बीच शनिवार रात एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर महिला स्वयं पत्थर से अपने सिर पर चोट पहुंचाती और हाथों की चूड़ियां तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि जिस समय घटना होने का दावा किया गया, उस दौरान संबंधित नाबालिग वहां मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि वह जामुन तोड़कर अपने घर लौट रहा था।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल किए नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं छात्र के पिता का कहना है कि यदि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते तो उनका बेटा बेवजह एक गंभीर मामले में आरोपी बन जाता।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि बाद में समझौते के लिए दबाव बनाया गया, जबकि उनके पास इससे संबंधित भी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मौजूद है। दूसरी ओर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आ सका है।

मामले को लेकर नाबालिग के परिजन निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की सत्यता की जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here