पत्नी ने राखी बॉयफ्रेंड को घर में रखने की अजीब शर्त विरोध करने पर पति से की मारपीट
ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित पति घायल अवस्था में एसपी ऑफिस पहुंचा और जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के सिकंदर कंपू क्षेत्र निवासी राजकुमार कुशवाह ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में पूनम कुशवाह से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं और शुरुआती वर्षों में उनका पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे।
राजकुमार के अनुसार, इसी साल जनवरी में उनकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च में लौटने पर पत्नी ने बताया कि वह एक युवक के साथ संबंध में है और पिछले कुछ समय से उसी के साथ रह रही थी।
पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसके सामने यह शर्त रखी कि यदि वह उसे अपने साथ रखना चाहता है तो संबंधित युवक को भी उसी घर में रहने देना होगा। इस बात का विरोध करने पर दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे।
राजकुमार ने आरोप लगाया कि 5 मई को पत्नी ने उनके साथ मारपीट की और ईंट से हमला कर सिर में चोट पहुंचाई। इसके बाद वह घर में रखे जेवर, नकदी और बच्चों को लेकर चली गई। पीड़ित का यह भी कहना है कि जाते समय उसे धमकी दी गई।
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


