महिलाएं जहां दो कुलों का आभूषण, वहीं आज फाइटर प्लेन उड़ाकर कर रही हैं देश की रक्षा- सांसद लता वानखेड़े 

0

महिलाएं जहां दो कुलों का आभूषण, वहीं आज फाइटर प्लेन उड़ाकर कर रही हैं देश की रक्षा- सांसद लता वानखेड़े

सागर। शहर के पद्माकर सभागार में 13 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभागार में उपस्थित जनसमूह ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना और देखा, जिसमें उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अनिवार्य भूमिका को रेखांकित किया।

Ad 1

कार्यक्रम के दौरान सांसद लता वानखेड़े ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिला सशक्तिकरण के इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा “आज देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के साथ ‘बेटी बढ़ाओ’ का काम धरातल पर दिख रहा है। महिलाएं दो कुलों का आभूषण होती हैं, लेकिन अब वे घर की दहलीज लांघकर फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं और सीमाओं की रक्षा कर रहीं हैं। 16 से 18 अप्रैल के बीच होने वाली आगामी गतिविधियां भी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना ने माताओं के आंसू पोंछने का काम किया है। विकसित भारत की इस यात्रा में सागर की मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय रहेगा।”

विधायक शैलेन्द्र जैन ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान दौर महिलाओं के उत्कर्ष का काल है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण मिलने से हमारी बहनों को विकास के नए पंख मिलेंगे। सरकार उनकी सुरक्षा और सरलता के लिए संकल्पित है, इसीलिए अब ई-एफ़आईआर और जीरो एफ़आईआर जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। बेटियों के स्वास्थ्य के लिए मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण और प्रसव काल में बेहतर पोषण के लिए पोषण आहार योजना मील का पत्थर साबित हो रही हैं। पद्माकर सभागार में आज उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब नए भारत का नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में मौजूद मैदानी स्तर की महिला कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला जन प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है जब नारी शक्ति को पूर्ण अधिकार और सम्मान मिले।

पद्माकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले की महिलाओं को एक नया मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प भी लिया।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा देश की माता बहनों के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आगामी 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विशेष लोकसभा सत्र का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला आरक्षण के संबंध में चर्चा होगी और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होगी।

इस दौरान  जगन्नाथ गुरैया,  आशालता सिलाकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत, आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री अदिति शांडिल्य, श्री विजय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here