सागर में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं पं. हरिवल्लभ सिलाकारी स्मृति सम्मान से विभूषित

0

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं पं. हरिवल्लभ सिलाकारी स्मृति सम्मान से विभूषित

Ad 1

सागर। स्वतंत्रता सेनानी एवं आयुर्वेदाचार्य पं. हरिवल्लभ सिलाकारी की स्मृति में डॉ. रवींद्र सिलाकारी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पं. सिलाकारी के आदर्श समाज के लिए पथ प्रदर्शक हैं।

समारोह में वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनिल खरे को आदर्श चिकित्सक, सिंटू कटारे व सुखदेव प्रसाद तिवारी को समाज सेवा, पवन शर्मा व अभिषेक यादव को पत्रकारिता, आयुषी अग्रवाल को खेल, अमन मिश्रा को प्रशासन और रचना अतुल तिवारी को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी.एस. चौबे ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेंद्र चाउदा व अजय दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर जय जनतंत्र स्मारिका का विमोचन भी किया गया। अंत में देश के शहीदों एवं दिवंगत विभूतियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here