सागर पुलिस की बड़ी सफलता : 48 घंटे में डकैती का सनसनीखेज खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार

0

सागर पुलिस की बड़ी सफलता : 48 घंटे में डकैती का सनसनीखेज खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार

Ad 1

सागर जिले की गढ़ाकोटा पुलिस ने तत्परता एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए सिर्फ 48 घंटे के भीतर डकैती की गंभीर वारदात का सफल खुलासा कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण
दिनांक 10.04.2026 को फरियादी सोनू लोधी (उम्र 26 वर्ष), निवासी संजरा थाना गढ़ाकोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने साथी चंदन रजक के साथ लगुन कार्यक्रम से वीडियोग्राफी कर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान राजस्थाना ढाबा के आगे एक काले रंग की चार पहिया वाहन में सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर वीडियो कैमरा, फोटो कैमरा, मोबाइल एवं नगदी लूटकर फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना गढ़ाकोटा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए
पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संजीव उइके तथा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा
के मार्गदर्शन में,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई।

पुलिस की सूझबूझ से धरपकड़
दिनांक 12.04.2026 की रात्रि को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चना टौरिया के पास सर्विस रोड पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो में संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
धर्मेन्द्र यादव (20 वर्ष), निवासी लहेदरा
अभिषेक ठाकुर (20 वर्ष), निवासी बम्होरी रेगुवां
तुलसीराम अहिरवार (20 वर्ष), निवासी बम्होरी रेगुवां
सूरज पटैल (20 वर्ष), निवासी बम्होरी रेगुवां
रामानुज यादव (19 वर्ष), निवासी मरदनपुर थाना राहतगढ़

जप्ती
आरोपियों के कब्जे से:
एक महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन
एक पैनासोनिक वीडियो कैमरा
एक निकोन फोटो कैमरा
06 टच स्क्रीन मोबाइल
एक चाकू
फरियादी का पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
₹3360 नगद
जप्त किया गया।

आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 09.04.2026 की रात को एकत्र होकर किराये की स्कॉर्पियो से घूमने निकले थे।
वापसी के दौरान उन्होंने सुनसान स्थान पर बाइक सवार को रोककर चाकू व डंडे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया तथा लूटी गई राशि को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।

कानूनी कार्यवाही
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 310 बीएनएस एवं 25(1-बी) आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका
इस सफल कार्रवाई में:
उपनिरीक्षक शिवम दुबे (थाना प्रभारी गढ़ाकोटा) के नेतृत्व में
थाना स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मुख्य टीम सदस्य:
राजेश पाण्डे, विमलेश, कौस्तुभ मणि पाठक, दिलीप दुबे, कृष्ण कुमार, प्रमोद सोयाम, खिलान, अमित शुक्ला, राहुल राय
तथा साइबर सेल से सौरभ रैकवार एवं हेमेन्द्र सिंह”अपराध चाहे जितना भी संगठित क्यों न हो, सागर पुलिस की सतर्कता से बच पाना असंभव है।”
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here