सागर पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में खोज निकाला लापता 9 वर्षीय मासूम

0

सागर पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में खोज निकाला लापता 9 वर्षीय मासूम

Ad 1

सागर। जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुरा से लापता हुए एक 9 वर्षीय बालक को पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और टीम वर्क से मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
खेत के पास से अचानक लापता हुआ था मासूम
जानकारी के अनुसार, फरियादी हेमराज यादव ने 6 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र आकाश यादव (9 वर्ष) शाम को खेत के पास साइकिल चलाते समय अचानक गायब हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
रात भर चला सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने टीम के साथ रात भर संभावित ठिकानों और खेतों में सघन सर्चिंग की।

खेत में सुरक्षित मिला बालक

पुलिस टीम की मेहनत का फल 7 अप्रैल की सुबह लगभग 9:45 बजे मिला, जब बालक आकाश यादव को ग्राम अनंतपुरा स्थित अक्कू जैन के खेत से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की।

इनकी रही विशेष भूमिका

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील शर्मा के साथ निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा:
* प्र.आर. अमित चौबे, दीपक तिवारी
* आरक्षक जितेन्द्र प्यासी, सुरेन्द्र यादव
* आरक्षक चालक सुनील दुबे

“सागर पुलिस जनसुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सूचना मिलते ही टीम ने संवेदनशीलता के साथ कार्य किया और मासूम को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया।
>

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here