नई भूमिका में सक्रिय हुये रिशांक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी से की अहम मुलाकात
सागर/ भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में युवा नेतृत्व के रूप में तेजी से उभर रहे रिशांक तिवारी ने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में उन्होंने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान रिशांक तिवारी ने अपने नवीन दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसके प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और मीडिया समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए मीडिया के बदलते स्वरूप और उसके प्रभावी उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
रिशांक तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव, मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।
रिशांक तिवारी की इस नियुक्ति को भाजपा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


