रेंजर और बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
सागर | जिले के बंडा में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और बाबू जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई निजी खेत में लगे पेड़ की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए टीपी (Transit Permit) जारी करने के बदले की गई है।
मामले का विवरण
मकरोनिया के ज्योतिनगर निवासी फरियादी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, उनके खेत में लगे पेड़ों को कटवाने और लकड़ी परिवहन के लिए वन विभाग से टीपी प्राप्त करने के एवज में रेंजर और बाबू द्वारा 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
कार्रवाई की प्रक्रिया
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने आज सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में दबिश दी। जैसे ही रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। दरअसल जिले के उत्तर वनमण्डल अंतर्गत रेंजर विकास सेठ व क्लर्क जयप्रकाश तिवारी शिकायतकर्ता विजय सिंह राजपूत (बाबा ब्यालई) से 21 लाख की लकड़ी की परमीशन देने के एवज में मंगाई गई थी 1 लाख की रिश्वत। शिकायतकर्ता 40 हजार रुपये पहले ही दे चुका था।आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। बंडा के साथ रेंजर विकास के पास सागर का भी चार्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई को लोकायुक्त के निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक कमल सिंह और ट्रैप दल के सदस्यों द्वारा अंजाम दिया गया। फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबर गजेंद्र ठाकुर 9302303212


