सागर जोन आईजी का अतिरिक्त प्रभार अब मिथिलेश शुक्ला के पास, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

0

सागर जोन आईजी का अतिरिक्त प्रभार अब मिथिलेश शुक्ला के पास, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ad 1

सागर संभाग में पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में रविवार देर रात गृह विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश शुक्ला, जो वर्तमान में नर्मदापुरम जोन में आईजी के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उनके मौजूदा कार्यभार के साथ-साथ सागर जोन के आईजी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी अस्थायी रूप से सौंपी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

दरअसल, सागर जोन की आईजी रहीं हिमानी खन्ना 30 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई थीं। उनके रिटायरमेंट के बाद से यह पद रिक्त था। प्रशासनिक कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने यह अंतरिम व्यवस्था लागू की है।

अब सागर जोन की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से मिथिलेश शुक्ला संभालेंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here