सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

0

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Ad 1

सागर।  प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर द्वारा जिले में पदस्थ तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री ऋतु राय, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार खुरई, डॉ राकेश अहिरवार, तहसीलदार को अधीक्षक भू-अभिलेख,  देवी प्रसाद चकवती, तहसीलदार को तहसीलदार केसली, श्री विजयकांत त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार शाहगढ़, श्री कैलाश कुर्मी, प्रभारी तहसीलदार को अपर तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) तहसील कार्यालय सागर नगर, श्री हरीश लालवानी, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, ज्ञानचंद्र राय, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार बण्डा, हरिओम नायक प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार खुरई, रतन सिंह गौड़, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली, सुशील खरे प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार गढ़ाकोटा का कार्यभार सौंपा गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here