IAS प्रतिभा पाल होंगी सागर की 51वीं कलेक्टर, रीवा से हुआ सागर तबादला

0

IAS प्रतिभा पाल होंगी सागर की 51वीं कलेक्टर, रीवा से हुआ सागर तबादला

Ad 1

सागर। सागर जिले को अपनी दूसरी महिला कलेक्टर मिलने जा रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच की अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल सोमवार को सागर के 51वें कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। वे रीवा से स्थानांतरित होकर यहाँ आ रही हैं।
15 अप्रैल 1988 को जन्मी प्रतिभा पाल ने इंजीनियरिंग करने के बाद एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से कला में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। यूपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला। श्रीमती पाल के पास प्रशासनिक कार्यों का गहरा अनुभव है। इंदौर निगमायुक्त रहते हुए उन्होंने शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने रीवा कलेक्टर और उज्जैन में विभिन्न पदों पर रहते हुए कोविड प्रबंधन और विकास कार्यों में सराहनीय काम किया। वे अपने करियर के शुरुआती दौर में जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम के पदों पर भी रहीं।

प्रतिभा पाल अपनी सख्त कार्यशैली और अनुशासन के लिए जानी जाती हैं। साल 2021 में जब वे इंदौर में पदस्थ थीं तब उन्होंने मातृत्व अवकाश के स्थान पर अपनी डिलीवरी के महज 11 दिन बाद काम पर लौटकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की थी। उनकी पहचान एक कड़क अधिकारी के साथ-साथ एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी है जिन्हें फुर्सत के पलों में कविताएं लिखने का शौक है।

सागर के इतिहास में यह एक संयोग है कि जिले की पहली महिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक भी रीवा से ही स्थानांतरित होकर सागर आई थीं और अब दूसरी महिला कलेक्टर के रूप में प्रतिभा पाल भी रीवा से ही सागर आ रही हैं। प्रतिभा पाल अपनी पारदर्शिता, नवाचार और तकनीक के उपयोग के लिए जानी जाती हैं। वे जनता से सीधे संवाद करने और फाइलों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here