पत्रकारों की सुरक्षा पर सरकार करेगी विचार तोमर

0

पत्रकारों की सुरक्षा पर सरकार करेगी विचार तोमर

Ad 1

खरगौन। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र है। पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मुख्यमंत्री के संज्ञान में फिर से लाया जाएगा। वे आज खरगोन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की।

श्री तोमर ने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, जो आमजन की पीड़ा और समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाते हैं। पत्रकारिता केवल खबर नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम है। श्री तोमर ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व केवल घटनाओं का प्रकाशन नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने लेखनी में विश्वसनीयता और संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई बार जोखिम भी उठाने पड़ते हैं, बावजूद इसके पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। पत्रकारों को अपनी साख और पहचान बनाए रखने की जरूरत है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता का मूल धर्म है कि वह गांव, गरीब और वंचित वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करे। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार को आईना दिखाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

श्री तोमर ने कहा कि संपादकीय किसी भी अखबार की आत्मा होती है, जो उसकी सोच और दिशा को स्पष्ट करता है। एक सकारात्मक लेख समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संघ के अनुशासन और संरचना की प्रशंसा करते हुए इसका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया को दिया, जो समर्पण के साथ संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकार
दो दिवसीय अधिवेशन चार चरणों में संपन्न हुआ। पहले दिन कार्यसमिति का प्रतिवेदन प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल ने प्रस्तुत किया और लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, खरगौन जिला भाजपा की अध्यक्ष नंदा ब्रह्माने, नपाध्यक्ष छाया जोशी, मोहम्मद अली, संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, रामकिशोर अग्रवाल, दिलीप सिंह भदौरिया, राजेंद्र राठौर, प्रहलाद सिंह भदौरिया, सुनील त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सरल भदौरिया सहित आयोजन समिति से जुड़े प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम चौहान, खरगौन संभाग अध्यक्ष विजय मोरे, मनीष मडाहर, राधेश्याम पाटीदार, नीरज ठक्कर, संजय पाराशर, गोपाल जोशी, शुभम बगलाने, प्रवीण पाल, सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संचालन रेडियो जॉकी गौतम मालवीय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा ने किया।

बुंदेलखंड की रही सहभागिता
अधिवेशन में छतरपुर संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे, सागर संभाग अध्यक्ष दीपक सरवैया, छतरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर और महासचिव संजय सक्सेना, पन्ना जिलाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र पांडे, संभागीय उपाध्यक्ष श्याम तिवारी, दमोह जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामशरण पाराशर, राम अवतार पाली, टीकमगढ़ महासचिव संजय खरे, प्रदेश सचिव वीरेंद्र त्रिपाठी, निवाड़ी जिलाध्यक्ष हसन मोहम्मद, महासचिव रमाकांत रजक सहित अन्य अनेक साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here