सागर में टायर हाउस के नाम से फर्जी बिल बनाकर धोखाधड़ी, आरोपी पर मामला दर्ज

सागर में टायर हाउस के नाम से फर्जी बिल बनाकर धोखाधड़ी, आरोपी पर मामला दर्ज

Ad 1

सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित फर्म के नाम पर फर्जी बिल बनाकर ग्राहकों को ठगने और आर्थिक लाभ कमाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल फर्म के नाम का दुरुपयोग किया, बल्कि व्यापार एप के जरिए फर्जी हस्ताक्षर और गलत मोबाइल नंबर का उपयोग कर हजारों रुपए की चपत लगाई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी के फोन से हुआ खुलाशा
फरियादी अंब्रीश जैन (निवासी सनराइज टाउन), जिनकी तुलसीनगर वार्ड में ‘सागर टायर हाउस’ नाम से दुकान है, ने बताया कि घटना का पता तब चला जब 2 अप्रैल को उन्हें एमआरएफ (MRF) कंपनी से फोन आया। कंपनी ने उनसे महंगे दामों पर टायर बेचने और उसी राशि का बिल देने के संबंध में पूछताछ की। जब अंब्रीश ने बिल की पीडीएफ मंगवाई, तो उनके होश उड़ गए।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि 2 अप्रैल को बिल नंबर 677 ‘ओम रोड कैरियर’ के नाम से जारी किया गया था। इसमें 25,300 रुपए की बिलिंग दिखाई गई थी। बिल में फर्म का जीएसटी नंबर तो सही था, लेकिन मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर फर्जी थे। यह बिल व्यापार एप के माध्यम से तैयार किया गया था।
अन्य लोग भी हुए शिकार
अंब्रीश जैन ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो पता चला कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है। भोपाल की ‘मोहित रोड लाइन्स’ के मैनेजर तुशांक श्रीवास्तव ने भी बताया कि उन्होंने मोबाइल नंबर 7000521118 पर संपर्क कर टायर खरीदे थे। उन्हें भी सागर टायर हाउस के नाम से 22,000 रुपए का फर्जी बिल (नंबर 10098) थमाया गया था।

पुलिस कार्रवाई

मोतीनगर थाना पुलिस ने फरियादी अंब्रीश जैन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस मोबाइल नंबर और व्यापार एप के रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here