छेड़छाड़ से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने लगाई आग, शिकायत के बाद भी नहीं रुके आरोपी

0

छेड़छाड़ से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने लगाई आग, शिकायत के बाद भी नहीं रुके आरोपी

Ad 1

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौवीं की दलित वर्ग छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। उसकी इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में भर्ती कराया गया है। डाक्टर के मुताबिक छात्रा 35 से 40 फीसदी झुलसी है ।

पिता ने की पुलिस मे शिकायत तो आरोपियों ने की मारपीट
14 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी मालथौन के सरकारी स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ती है। वह रोज बस से आना-जाना करती थी। 6 किमी दूर दूसरे गांव में रहने वाला एक लड़का भी उसी स्कूल में पढ़ता था। वह भी बस से आता-जाता था, लेकिन तीन महीने से वह बेटी को परेशान कर रहा था। आए दिन फोन कॉल करता था। एक बार उसे समझाया कि वह ऐसी हरकत न करे, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद थाने में शिकायत की। पिता के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह बेटी के साथ घर लौटे तो आरोपी अपने तीन साथियों के साथ उनके घर के सामने खड़ा था। चारों ने गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटने लगे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए
घटना 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे मालथौन थाना इलाके की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। चारों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
मारपीट से घबराई बेटी ने लगाई आग

पिता के अनुसार, यह देख बेटी डर गई। वह घर के अंदर गई। उसने डीजल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। चादर से आग बुझाई, तब तक उसकी गर्दन, छाती का दाहिना हिस्सा और दोनों हाथ आदि झुलस चुके थे।परिजनों ने डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सागर रेफर कर दिया गया।
बेटी बोली : लड़के बात करने के लिए बोलते थे

पीड़ित लड़की का कहना है कि गांव के लड़के कपिल लोधी और उसके साथी रास्ते में बात करते थे और फोन पर बात करने के लिए कहते थे। मेने अपने पिता को यह बात बताई। पिता ने पुलिस में शिकायत की तो उन लड़कों ने पिता से मारपीट की। इससे घबराकर मैने आग लगा ली।

पुलिस ने मामला किया दर्ज : जांच जारी

इस मामले में ASP लोकेश सिन्हा ने बताया कि लड़की के पिता से हुई मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया था। पीड़ित लड़की ने अपने बयान में छेड़खानी से परेशान होने की बात कही है। पुलिस इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here