आबकारी विभाग ने संभाली 5 दुकानों की कमान, तय मूल्यों पर शराब मिलने से सुरा प्रेमियों को राहत

0

सागर आबकारी विभाग ने संभाली कमान, तय मूल्यों पर शराब मिलने से ग्राहकों को राहत

Ad 1

सागर। जिले में आबकारी विभाग की शराब दुकानों के ठेकों को लेकर चल रही खींचतान के बीच एक नया समीकरण देखने को मिल रहा है। वर्तमान में जिले की कुल 104 दुकानों में से 5 प्रमुख दुकानें ऐसी हैं जिन्हें विभाग स्वयं संचालित कर रहा है। इन दुकानों के लिए अब तक 18 राउंड की टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन सफलता न मिलने के कारण विभाग को खुद मोर्चा संभालना पड़ा है।

आबकारी विभाग द्वारा संचालित इन दुकानों में गढ़ाकोटा, जमुनिया, कर्रापुर, गुजराती बाजार और मधुकर शाह वार्ड की दुकानें शामिल हैं। खास बात यह है कि विभाग के सीधे हस्तक्षेप के कारण इन दुकानों पर शराब की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित तय मूल्यों पर की जा रही है। हालांकि नए रेट अभी नही आये हैं एक दो दिन में सूची सामने आ सकती हैं। जानकारों का कहना है कि सरकारी दुकानों पर एमआरपी और तय रेट पर शराब मिलने का असर निजी ठेकेदारों की दुकानों पर भी पड़ रहा है। बाजार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनने के कारण ठेकेदार भी अपनी दुकानों पर रेट बढ़ाने का जोखिम नहीं ले पा रहे हैं, जिससे पूरे जिले में शराब की बिक्री नियंत्रित दरों पर होती नजर आ रही है।

शराब प्रेमियों के लिए यह स्थिति फायदे का सौदा साबित हो रही है। आम तौर पर ठेका पद्धति में ओवररेटिंग की शिकायतें आम होती थीं, लेकिन विभाग की सक्रियता और खुद की दुकानें होने से कीमतों में हेरफेर की गुंजाइश खत्म हो गई है। ग्राहकों को न सिर्फ सुगमता से शराब उपलब्ध हो रही है, बल्कि उन्हें सही दाम की गारंटी भी मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर, शासन द्वारा शेष बची 5 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया लगातार जारी है। 18 दौर के प्रयास जारी हैं अगर यहाँ नहीं होते टेंडर तो अगले राउंड की तैयारी भी की जा रही है। जब तक इन दुकानों का स्थाई निराकरण नहीं होता, तब तक आबकारी विभाग ही इनका संचालन जारी रखेगा। विभाग का अमला भी इस दौरान पूरे जिले में चौकसी बरत रहा है ताकि अवैध शराब की बिक्री या कीमतों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। फिलहाल जिले के शराब बाजार में विभाग के दखल से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। पर अभी भी मार्केट में बीयर और कुछ ब्रांड की शराब का टोटा बताया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here