MP के बड़वानी में भूकंप से हड़कंप, 3.6 तीव्रता के झटकों ने मचाई अफरा-तफरी

0

MP के बड़वानी में भूकंप से हड़कंप, 3.6 तीव्रता के झटकों ने मचाई अफरा-तफरी

Ad 1

बड़वानी : जिले के अंजड़ और सेंधवा क्षेत्र में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। दोपहर करीब 12:48 बजे अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी तीव्रता लगभग 3.6 दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर 3.4 रिक्टर स्केल मापी गई है।
सेंधवा के सुदामा कॉलोनी निवासी ऑटो पार्ट्स व्यापारी रत्नेश जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन ने बताया कि वे घर में दीवार के सहारे बैठे थे, तभी अचानक कंपन महसूस हुआ। वहीं, व्यवसायी गिरीश गोयल ने तेज आवाज सुनने की भी जानकारी दी।
बड़वानी में भूकंप को लेकर प्रमुख बाते
MP के बड़वानी में बुधवार दोपहर भूकंप आया
सेंधवा और अंजड़ इलाके में झटके महसूस
जमीन के नीचे 10KM नीचें भूकंप का केंद्र
3.6 रिक्टर स्केल पर दर्ज हुआ कंपन
दो मिनट तक महसूस हुए झटके

अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में भी झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। ग्रामीणों के अनुसार कंपन करीब 1 से 2 मिनट तक महसूस हुआ। झटके लगते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। गांव के लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वे दोपहर में सो रहे थे, तभी अचानक तेज झटका लगा, जिसके बाद वे तुरंत बाहर आए और अन्य लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस तरह का अनुभव पहली बार हुआ है।
जिले के सेंधवा क्षेत्र में कपंन महसूस किया गया है। भूकंप के हल्के छटके लगे हैं। दोपहर में कुछ समय के लिए हलचल हुई है। हालांकि नुकसान की कोई खबर नहीं है। घरों के बर्तन, फर्नीचर हिलने लगा

ग्रामीणों ने घरों में रखे बर्तन, पंखे और फर्नीचर को हिलते हुए देखा। इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी इस भूकंप की पुष्टि हुई है। जिला मुख्यालय स्थित भूकंप केंद्र में लगी सिस्मोमीटर मशीन में भी 3.4 रिक्टर स्केल की तीव्रता दर्ज की गई
भूकंप केंद्र के ऑपरेटर हुकुम कुमार ने बताया कि एमईक्यू (माइक्रोअर्थक्विक) मशीन 24 घंटे संचालित होती है और 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में हलचल दर्ज करती है। वहीं, बड़वानी की प्रभारी एडीएम सोहन कनास ने सेंधवा क्षेत्र से कंपन की सूचना मिलने की पुष्टि की है। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here